बिज़नेस

भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना–डब्ल्यूईएसपी की छमाही रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अर्थशास्त्री इंगो पिट्टेरले ने कहा है यह वृद्धि निजी क्षेत्रों के उद्यमों में होने वाली खपत और सार्वजनिक निवेश से प्रेरित है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वर्ष छह दशमलव चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

हालांकि इसके विपरीत वर्ष वैश्विक वृद्धि दर केवल दो दशमलव चार प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में मुद्रास्फीति और रोज़गार में सकारात्मक बदलाव आने का भी उल्लेख किया गया है। मुद्रास्फीति पिछले वर्ष की तुलना में 4.9 प्रतिशत से घटकर मौजूदा वर्ष में 4.3 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

4 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

6 घंटे ago