बिज़नेस

वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्‍तविक जीडीपी दर 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना: RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत के बुनियादी संचालक उपभोग और निवेश मांगों में गति बढ़ने के कारण इसकी विकासगाथा बरकरार है।

आरबीआई के मासिक बुलेटिन में शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्‍तविक सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) दर 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍नत कृषि परिदृश्‍य और ग्रामीण मांग के आधार पर निजी उपभोग की संभावना सकारात्‍मक दिखती है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सेवाओं में सतत उछाल शहरी मांग को भी समर्थन देगा। बजट अनुमान के अनुरूप केंद्र और राज्‍यों के सरकारी खर्चो में वृद्धि हो सकती है।

आरबीआई दस्‍तावेज के अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago