दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह दो जून को आत्मसमर्पण करेंगे और एक भावनात्मक अपील में लोगों से कहा कि उनके जाने के बाद वे उनके वृद्ध और बीमार माता-पिता की देखभाल करें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी… परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा… देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है… इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए… इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं… जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए… मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया… डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है… आप अपना ख्याल रखना… आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा… मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा… लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा… आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं… मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना… हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं… देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना… भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा…”
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…