विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज मनगाफ पहुंच चुके हैं जहां वे आग दुर्घटना में घायलों को दी जा रही सहायता का निरीक्षण करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दुर्घटना में मरने वाले लोगों के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के बारे में स्थानीय अधिकारियों से तालमेल बनाये रखना है। कुवैत पहुंचने के बाद कीर्ति वर्धन सिंह कल की आग दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात करने के लिए तुरंत जाबिर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती छह घायलों से मुलाकात की और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास को सूचित किया कि सभी घायल सुरक्षित हैं।
कुवैत में हुई आग दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कुवैत के दक्षिणी मनगाफ क्षेत्र में स्थित भवन में आग लगी थी जिसमें 49 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हुए थे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…