अंतर्राष्ट्रीय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने माना है कि सामग्री को मानक के अनुरूप बनाए रखने में उससे गलती हुई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने माना है कि सामग्री को मानक के अनुरूप बनाए रखने में उससे गलती हुई है। यह मामला तब उजागर हुआ था जब इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को नोटिस भेजकर अश्लील सामग्री हटाने को कहा था।

एक्‍स के मुख्य अनुपालन अधिकारी को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा था कि उपयोगकर्ता ग्रोक एआई का इस्‍तेमाल महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर साझा करने के लिए कर रहे थे। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को एक्‍स पर स्‍थान देना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और आईटी नियम का उल्‍लघंन है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एक्‍स ने जांच के बाद लगभग तीन हजार 500 सामग्री को ब्लॉक कर दिया है और 600 से अधिक अकाउंट हटा दिए गए है। सूत्रो ने कहा कि एक्‍स ने यह आश्वासन भी दिया है कि वह भविष्य में आपत्तिजनक सामग्री डालने की अनुमति नहीं देगा।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

5 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

17 घंटे ago